ये एहसान तुम्हारा है

झूम रही है सारी दुनिया जब कि हमारे गीतों पर, 
तब कहती हो प्यार हुआ है ,  क्या एहसान तुम्हारा है !

बीच भंवर में छोड़ दिया था मेरी नाजुक किश्ती को,
आज बना साहिल मैं खुद का अब तुमने दिया सहारा है !

दुःख का दरिया उमड़ रहा था भंवर पड़ा था जब उसमें,
तूफानों मैं उलझ गया था पर अब मिल गया किनारा है !

तुम चले गए अपनी दुनिया में मैं भी तुमको भूल रहा,
आज मगर क्यों ख्वाब में आकर तुमने मुझे पुकारा है !

तुम कहते थे मैं पागल हूँ वो भी मैंने स्वीकार किया,
चाहत ने पागल बना दिया इसमें क्या दोष तुम्हारा है !

तुम मिल जाओ ये माँगा बस तुम न मिले कोई बात नहीं,
याद तुम्हारी हैं काफी उनके के संग जीना यूं ही गवारा है !

तुम आये तो लिखना सीखा तुम चले गए मैं नहीं रुका,
पर तुमने मुझको कवि बनाया  ये एहसान तुम्हारा है !

नहीं मिले तुम नहीं मिलोगे इसका कोई दर्द नहीं,
पर सौ बातों की एक बात यही है के अब्बू जाट तुम्हारा है !

09 नवम्बर 2017
23:50 अपराह्न

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट