योग करता किसान
आज सुबह से देखरहा हूँ हर कोई योग कर रहा है
मैंने योग करते हुए कोई फोटो नही डाली
योग का विरोधी नहीं हूं
एक मित्र ने बताया कि योग करने से फालतू चर्बी कम होती है
अवतार भाई तुम भी योग किया करो
क्यूँ मजाक करते हो साहब
चर्बी हरामखाऊ लोगो को आती है हम किसान हैं
जब फावड़ा कुदाल लेकर खेतों में मेहनत करते हैं चर्बी तो क्या जान भी बह जाती है पसीने के साथ
हमें खेतों की शुद्ध आवो हवा में पसीना सुखाने की आदत है पंखे वाले पंडालों में पैसे देकर योग करना हमारी हैसियत कहाँ है
आप सूर्य नमस्कार करते हो जब आप मखमल के गद्दों से निकल कर सूर्यनमस्कार के फोटो खिंचवाते हो तब तक किसान खेतों में मेहनत करके छाछ के साथ बासी रोटी का कलेवा कर चुका होता है और फिर जुट जाता है
वो कैसे करेगा सूर्य नमस्कार
खैर छोडो आप नहीं समझोगे
टिप्पणियाँ